FCI के पूर्व सरदार स्वर्गीय खेखर राय को दानापुर वासियों ने पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

दानापुर. FCI के पूर्व सरदार स्वर्गीय खेखर राय की पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। इस अवसर पर FCI के कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और राजनेताओं ने उनके जीवन को याद किया। FCI के पूर्व सरदार स्वर्गीय खेखर राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि समारोह में सभी पंथों के धार्मिक प्रतिनिधियों ने सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया। इसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उनके योगदान को याद किया गया।


इस दौरान श्रद्धांजलि देने पहुंची राम्पनी मुखिया ने कहा कि, आज खेखर राय की प्रथम पुण्यतिथि है। उन्होंने अपने जीवन में संघर्ष से लेकर राजनीतिक सियासत तक हर क्षेत्र में काम किया. वह FCI में बने कई योजनाओं को धरातल पर लागू कराया। उन्होंने FCI के मज़दूरों, किसानों के मसीहा के रूप में काम किया।


वहीं, श्रद्धांजलि देने पहुंचे अधिवक्ता शिवकुमार ने कहा कि, “आज हम खेखर राय को याद करने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने समाज के दबे-कुचले, पिछड़े वर्ग के लिए आवाज़ उठाई। आज दानापुर ही नहीं, पूरे भारत में लोग उन्हें मानते हैं। यह महापुरुष सब जातियों से ऊपर हैं और उनका सम्मान सभी करते हैं।


वक्ताओं ने बताया कि स्वर्गीय खेखर राय रणनीतिकार और आत्मविश्वासी थे जिन्होंने अपने नेतृत्व और आधुनिक सोच से FCI के मज़दूरों को प्रगतिशील दृष्टिकोण प्रदान कर दिशा दी। उनके निर्णयों ने FCI के मज़दूरों को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया। उनका योगदान हमारे लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी स्मृति हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेगी।
इस अवसर पर स्वर्गीय खेखर राय के परिजन भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *