भाजपा नेताओं द्वारा कंबल का वितरण, ऊट के मुंह में जीरा साबीत हुई

बिहार भाजपा के कदावर नेता रहे दिवंगत सुशील कुमार मोदी के जयंती के उपलक्ष्य में बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने विकलांगजनो एवं गरीबों की बीच कम्बल का वितरण किया गया। लेकिन कम्बल वितरण के पूर्व और कम्बल वितरण के बाद उस समय एक अजीब माहौल बन गया जब एक ही कम्बल के लिए दो महिलाये आपस में लड़ने लगी।

तस्वीरों में आप साफ़ देख सकते है कि भाजपा के दो नेता आपस में उस समय भीड़ गए जब दानापुर में एनडीए के द्वारा विकसित भारत-रोज़गार और आजीविका मिशन की गारंटी कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता करने के लिए आने वाले थे। भाजपा नेता भाई सनोज यादव और पूर्व जिला मंत्री सुबोध यादव के बीच किसी बात पर कहा- सुनी हो गयी। दोनों के बीच शब्दों के बाण चलने लगे। सारे पत्रकारों के बीच दोनों के बीच हाथपाई की नौबत आ गयी थी। किसी तरह लोगो ने बीचबचाव करके मामला को शांत कराया।

दूसरी तस्वीरों में आप साफ़ देख सकते है कि एक ही कम्बल के लिए दोनों महिलाएं किस तरह से गुथम-गुत्थी कर रही है। एक महिला कम्बल छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी तो दूसरी महिला उसी कम्बल को लेने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है। बाद में भाजपा नेता के दखल के बाद एक महिला को कम्बल दे दिया गया जबकि दूसरे को दूसरा कम्बल लाकर दिया गया। सैकड़ों की संख्या में लोग कम्बल लेने आए। वे घंटों कम्बल के इन्तेज़ार में रहे कुछ लोग तो हाथ जोड़ा जो बहुत ही वृद्ध और असाहय थे जिन्हें कम्बल की सकत जरूरत थी पर कम्बल नहीं दिया गया। लोगों के सामने कम्बल से भरा गाडी चला गया लोग सिर्फ टुक टुक देखते रह गए।

जिस कार्यक्रम में बिहार के मंत्री जी होगें वहां 500 कम्बल से क्या होगा। आमंत्रण जैसा मैरज होल में अंदर बाहर सभी जगह पुरुष महिलाओं की भीड़ ही दिख रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *