शोषित इंकलाब पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

पटना. आज दिनांक 25.08.2024 को शोषित इंकलाब पार्टी के राज्य कार्यालय, मुरलीचक, जगदेव पथ, पटना 14 में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व केन्द्रिय मंत्री नागमणि को पार्टी को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।

विदित हो कि गत लोकसभा चुनाव के पहले नागमणि ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया था और बसपा के सिम्बल पर चतरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और चुनावी मतगणना के बाद बसपा से भी त्याग पत्र दे दिया था जिसके कारण पार्टी की राजनीतिक गतिविधि निष्क्रिय हो गई थी इसलिए आज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्यों के आग्रह पर पुनः उन्होने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अपनी सहमति प्रदान की, जिसको राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किये गये।

श्री नागमणि जी ने निर्वाचित होने के बाद उनको बैठक की अध्यक्षता करने का आग्रह किया गया उसके बाद उनकी अध्यक्षता में बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई, बैठक में वक्ताओं ने कहां कि चूँकि 2024 में झारखण्ड विधान सभा का आम चुनाव है एवं 2025 में बिहार विधान सभा का आम चुनाव है, ऐसी परस्थिति में जितनी जल्दी हो राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति अतिशीघ्घ्र कर दी जाय जिससे पार्टी का राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर राजनीति गतिविधि युद्ध स्तर पर शुरू की जाय, वक्ताओं की मांग पर श्री नागमणि जी ने 29 सितम्बर 2024 को दरोगा प्रसाद राय पथ के पंच मंदिर हॉल में अपने पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक बुलाने का ऐलान कर दिया और कहा की उसी दिन राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जायेगी साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत लेनिन अगर शहिद जगदेव प्रसाद जी का 50वां शहादत दिवस बिहार-झारखण्ड के प्रत्येक जिला स्तर पर बड़े पैमाने पर मनाने का ऐलान किया एवं पटना में पाँच सूत्री मांगो को लेकर जगदेव स्मारक, जगदेव पश्च चौराहा, पटना में एक विशाल धरना का भी आयोजन करने की घोषणा की।