राज्य स्तरीय (अन्तर्जिला) विद्यालय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में कटिहार ने 3 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में पहले स्थान पर कायम

पटना. राज्य स्तरीय (अन्तर्जिला) विद्यालय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में कटिहार ने 3 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में पहले स्थान पर कायम है। जबकि सारण 2 स्वर्ण पदक के साथ दूसरे स्थान पर है।

खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय (अन्तर्जिला) विद्यालय बालक/बालिका अंडर-14/17/19 बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में मंगलवार को बालक 19 वर्ष के 60-64 कि0ग्रा0 भार वर्ग में कटिहार के अभिषेक सिंह ने शेखपुरा के प्रिंस कुमार को हराकर पहला स्वर्ण पदक जीता। इसी आयु वर्ग के 64-69 कि0ग्रा0 भार वर्ग में कटिहार के रजनीश कुमार ने मुजफ्फरपुर के अभिषेक तिवारी को तथा 52-56 कि0ग्रा0 भार वर्ग में मुंगेर के पियुष कुमार ने पटना के सिगम कुमार को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

बालिका 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के -42 कि0ग्रा0 भार वर्ग में सारण की मुस्कान कुमारी ने भेाजपुर के खुश्बु कुमारी को, 44-46 कि0ग्रा0 भार वर्ग में पटना की सिमरन नाज ने भोजपुर की अंजु कुमारी तथा 54-57 कि0ग्रा0 भार वर्ग में सारण की सौन्दर्य कुमारी ने रोहतास की सोनम कुमारी को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

श्री ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना-सह-आयोजन सचिव ने बताया कि बुधवार को प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण-सह-समापन समारोह होगा, जिसमें विभिन्न आयु एवं भार वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं ट्राॅफी प्रदान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *