
आज दिनांक 6/01/2025 को दानापुर तकियापर इंतजामिया कमिटी के सचिव मौलवी हसन उर्फ मक्खन द्वारा करीब 550 कंबल का वितरण किया गया। दानापुर वासियों के लिए इंतजामिया कमिटी के सचिव मौलवी हसन उर्फ मक्खन की पहल पर हुए इस कार्यक्रम में लगभग पांच सौ पचास गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। यह आयोजन कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है।

इंतजामिया कमिटी के सचिव मौलवी हसन उर्फ मक्खन ने कहा कि ठंड के इस कठिन दौर में, जब सामान्य जनजीवन भी प्रभावित है, मेरे इस पहल से जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हुई। यह कार्यक्रम वर्षों से करता आ रहा हूँ। कंबल वितरण कार्यक्रम में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। बुजुर्ग, महिलाएं और गरीब परिवारों के सदस्य ठंड से राहत पाने की उम्मीद में दानापुर तकियापर इंतजामिया कमिटी पहुंचे। कंबल पाकर उनके चेहरों पर खुशी व सुकून साफ झलक रहा था।

समाजसेविका जबीना बेगम बताती हैं कि ठंड और गलन को देखते हुए गरीब व असहाय लोगों को सुरक्षित रखना ही इस कार्यक्रम का लक्ष्य है। सचिव मौलवी हसन हर साल इस कार्यक्रम को करते है।

समाजसेवी अहमद साहब बताते है कि बीते दिनों तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे हालात में सड़क किनारे, झोपड़ियों में रहने वाले और अत्यंत गरीब परिवारों के लिए ठंड जानलेवा साबित हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंतजामिया कमिटी के सचिव मौलवी हसन उर्फ मक्खन द्वरा आज ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण का निर्णय लिया गया. ताकि असहाय लोगों को कुछ हद तक राहत मिल सके।

समाजसेवी मोहम्मद नसरुद्दीन ने कहा कि ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर इंतजामिया कमिटी के सचिव मौलवी हसन उर्फ मक्खन द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है जो काफी सराहनीय कार्य है। कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। कमिटी हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करता है। मानव सेवा करना परमधर्म है। इस अवसर पर 550 बुजुर्ग वृद्ध व जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया।
इस मौके पर मौलाना हसन, सुरेद्र आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।