जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल पटना ने विश्व हृदय दिवस मनाया

पटना. जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल पटना 27 सितम्बर को विश्व हृदय दिवस को मनाने के लिए कुछ अलग ढंग से तैयारी की है।

मेदांता हार्ट जर्नल का अनावरण आज शुक्रवार 27 सितम्बर को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया। इस जर्नल के माध्यम से लोग अगले पांच दिनों तक हृदय स्वास्थ्य के प्रति जानकरी प्राप्त कर सकेंगे।

अनावरण के मौके पर हॉस्पिटल के हृदय रोग विभाग के डायरेक्टर डॉक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि अस्पताल में आये मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जगाने के लिए इस जर्नल की संरचना की गयी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनमौली और खान-पान हृदय को स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि जर्नल के माध्यम से लोगों को हृदय को स्वस्थ रखने के तरीके बताये जायेंगे एवं अगर समस्या है तो हमारे द्वारा उपयोग होने वाले तकनीक एवं सर्जरी के बारे में भी लोग जान सकेंगे। वस्तुतः देखा गया है की लोगों के बीच हृदय सम्बंधित बिमारियों, सर्जरी एवं जीवनशैली की सही जानकारी का अभाव और भ्रम है और सही जानकारी और शिक्षा ही उनको एक स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए मदद करता है। उन्होंने आगे कहा कि कोई अगर 40 वर्ष तक हृदय की समस्या से वंचित है तब भी उसे साल में एक बार अपने हृदय की संपूर्ण जांच करा लेनी चाहिए ताकि कोई बीमारी तो उभरने वाली नहीं है।

हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव रंजन ने कहा कि अपने जर्नल के माध्यम से मेदांता हॉस्पिटल अपने रोगियों, आमलोगों को हृदय को स्वस्थ रखने की हर जानकारी देगा। उन्होंने कहा कि सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा और जंक फूड से परहेज कर स्वस्थ रहा जा सकता है। संतुलित आहार मौसमी फल आदि का सेवन कर हृदय रोग से बचा जा सकता है। डॉक्टर राजीव ने कहा कि जब भी किसी को हृदय में कुछ समस्या का आभास दिखे तो तुरंत हृदय विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलकर सलाह लेनी चाहिए।

हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर रवि शंकर सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा हम बिहार वासियों से आग्रह करते हैं कि इस ‘हार्ट जर्नल’ को आकर देखे और जानकारी बढ़ाये दिल की बिमारियों से कैसे बचें और अगर दिन की बीमारी हो गयी है तो क्या क्या नई तकनीक मौजूद है ईलाज के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *