दानापुर. आज दिनांक- 14.09.2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर, दानापुर में किया गया है।

निष्पादन हेतु 08 पीठ का गठन किया गया था। माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश – सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना की अध्यक्षता में इस राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमे संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष न्यायाधीश उत्पाद, भूपेंद्र सिंह, अपर जिल एवं सत्र न्यायाधीश।, दानापुर, क्षिप्रचला अंजली, अपर जिल एवं सत्र न्यायाधीश-॥, रोशन कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम, आशुतोष रवि, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय, प्रियंका कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, पंचम, सुमित कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, तालुका विधिक सेवा समिति, दानापुर, डॉ कंचन प्रभा, मुंसिफ तथा विनीत कुमार साह, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, दानापुर का सहयोग रहा।

इस राष्ट्रिय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित कुल 179 मामलों का निष्पादन किया गया है जिसमे विधुत चोरी के कुल 83 मामलों का निष्पादन पीठ संख्या 01 एवं 02 में किया गया जिसमे 6,78,000/- रूपए कम्पाउंडिंग राशि की वसूली बिजली विभाग द्वारा की गयी है।

इसके अतिरिक्त शमनीय फौजदारी के 93 मामले का निष्पादन पीठ द्वारा किया गया है तथा माप तौल के 03 मामलो का निष्पादन किया गया जिसमे 5900/- रूपए कम्पाउंडिंग राशि की वसूली विभाग द्वारा की गयी।

बैंक ऋण के 332 मामलों का निष्पादन समझौता के आधार पर किया गया जिसमे कुल 1,71,78,176/- रूपए समझौता राशि के रूप में वसूली की गयी साथ ही बी.एस.एन.एल. के 10 मामलों का भी निष्पादन हुआ जिसमे कुल 8535/- रूपए की वसूली की गयी।