राष्ट्रीय पाटलिपुत्र काव्य नाट्य महोत्सव का आयोजन

दानापुर : कविवर पुरुषार्थी कला मंच दाउदपुर शाहपुर दानापुर कैंट पटना बिहार के 42 वां स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पाटलिपुत्र काव्य नाट्य तथा मासिक एकल काव्य एकल नाट्य का ग्यारहवां श्रृंखला सह सम्मान समारोह का आयोजन भगवती देवी सभागार श्री सिया राम सिंह यादव उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर दाउदपुर पटना के प्रांगण में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दिलीप कुमार एवं शब्दांश पत्रिका के कार्यकारी सम्पादक कवि रूपक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया l दूर दराज से आये 35 ख्यातिलब्ध तथा नवोदित कवि, कवयित्रियों, रंगकर्मी से सुसज्जित कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद दानापुर की अध्यक्षा श्रीमती शिल्पी कुमारी एवं समाज सेवी युवा नेता धीरज कुमार ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया l

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सीमा रानी का एकल काव्य पाठ तथा वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. सुधांशु कुमार चक्रवर्ती का एकल नाटक ” सत्ता ” की एकल प्रस्तुति हुई l युवा कवि राम किशोर पाठक की दो पुस्तकें “गीत मंजरी एवं छन्दों की बारात” का लोकार्पण किया गया l

मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक संघ पटना के अध्यक्ष कैप्टन अनंत विजय सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मीना परिहार, कैप्टन शिव नाथ सिंह, अधिवक्ता संघ दानापुर के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव रंजन, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार कैप्टन कुमार निरंजन, आनंद किशोर शास्त्री, संतोष सिंह राख,डॉ. बबिता दुबे,शिक्षाविद् रवींद्र प्रसाद सिंहा, डॉ. सकल देव सिंह, हैंड बॉल संघ पटना बिहार के कोषाध्यक्ष रवि रंजन ने शिक्षा क्रांति के अग्रदूत कविवर राम बाबू सिंह पुरुषार्थी के अमर कृतियों की चर्चा की l कवियों में झारखंड से डॉ.प्रिंस बैजनाथ, रमेश हंसमुख, छत्तीसगढ़ से भागीरथ वर्मा मजदूर, औरंगाबाद से संतोष ओझा प्रभार, बेगूसराय से कुमार अमरेश, मुज़फरपुर से अभय कुमार शब्द, वैशाली से सत्यम यादव, अंकित कुमार, गया जी से इमरान खान, मोकामा से वेद प्रकाश,बाल कवि सिद्धांत कांत मणि, रजनी कांत, माया कुमारी, अनुराधा कुमारी, जय सिंह राठौर, कुंदन सिंह क्रांति, प्रेम कुमार, मनोज कुमार, विकास कुमार शून्य,रौशन कुमार, दिल खुश कुमार, मृत्युंजय नारायण सिंह की कविताओं में महंगाई, व्यंग, वीर रस, श्रृंगार, विरह, बेरोजगारी, जन मानस की बेवसी छलकती रहीं l सभी कवियों, कवयित्रियों, रंगकर्मी को अंग वस्त्र, सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया l मौके पर समाज सेवी नरेश यादव वार्ड नं.1, मनोज मास्टर, अखिलेश कुमार, उमेश कुमार सिंह, सर्वानंद सिंह आदि उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन युवा कवि मणि कांत मणि ने किया l सचिव वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल कुमार सुमन ने आगत अतिथियों का स्वागत किया तथा हार्दिक धन्यवाद दिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *