आयुक्त मयंक वरवड़े के निदेश पर पटना शहर में आज नौवे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

पटना, पटना प्रमंडल, पटना मयंक वरवड़े के निदेश पर पटना शहर में आज नौवे दिन अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस पर आयुक्त लगातार नजर रखे हुए हैं एवं नियमित समीक्षा कर रहे हैं।

प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशाम, पुल निर्माण निगम, दूरसंचार, वन प्रमंडल, विद्युत सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल हैं।

जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार आज पटना नगर निगम के पाटलिपुत्र अंचल में दस बजकर तीस मिनट पूर्वाह्न से छः बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ शेखपुरा मोड़ से हड़ताली मोड़ तक एवं पटेल नगर रोड नम्बर 8 एवं गाँधी गैदान तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान छः ठेला, दो टूटा लकड़ी गुमटी एवं पांच गाय जप्त किया गया l आज इस अंचल में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान में ₹ 26,500/- जुर्माना वसूला गया।

नूतन राजधानी अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ वार्ड 14 के क्षेत्र अंतर्गत बाबू बाजार से करते हुए पटना हाई स्कूल के गेट तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान में  9,000/- जुर्माना वसूला गया l

आज के अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में  35,500/- जुर्माना वसूला गया।

आयुक्त के निदेश पर यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

आयुक्त ने कहा कि एन्टी-इंक्रोचमेंट ड्राईव नियमित तौर पर चलाया जाएगा।

आयुक्त के निर्देश पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में फॉलोअप टीम लगातार सक्रिय है। जहां-जहां अतिक्रमण हटाया गया है वहां यह टीम पुनः अतिक्रमण की घटना से सख्ती से निपटेगी। पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया है।

आयुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक को निदेश दिया है कि संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों तथा थानाध्यक्षों के माध्यम से यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में पुनः अतिक्रमण न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।

वरीय पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि थानाध्यक्ष अतिक्रमण हटाने का विवरण स्टेशन डायरी में भी अंकित करें।

आयुक्त श्री मयंक वरवड़े ने अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। उन्होंने आवश्यकतानुसार क़ानूनी कार्रवाई भी करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *