
दानापुर. आज दिनांक 30.09.2024 को जिला कृषि कार्यालय, पटना द्वारा बी०एस० कालेज, दानापुर परिसर में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन दानापुर विधायक माननीय रीतलाल यादव एवं अनुमण्डल पदाधिकारी, दानापुर के द्वारा किया गया। श्री यादव के द्वारा अपना संबोधित भाषण में प्रति छः माह में कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन करने के लिए अनुरोध किया गया। माननीय विधायक द्वारा प्रतिष्ठान के द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया। किसानों को अपने उत्पादकता बढ़ाने में कृषि यांत्रिकरण का उपयोग करने पर बल दिया गया।

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, बाढ़ द्वारा फसल अवशेष तथा इसकी प्रबंधन के संबंध में पराली को खेतों में न जलाने का आवाहन किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार द्वारा किसानों के हित में अनुदानित दर पर विभिन्न यांत्रिकरण उपकरणों के विशेषता पर बल दिया गया। उनके द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2.82 करोड़ से अधिक अनुदान का वितरण पर व्यय किया जाएगा; इस बात की सूचना दी गई। श्री कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि विगत वर्षों कि तरह इस वर्ष भी लॉटरी के माध्यम से परमिट ऑनलाइन निकाला जा रहा है।
मेला में परमिट प्राप्त किसानों के द्वारा उपकरणों को क्रय किया गया। मेला में लगभग 20 उपकरण विक्रेताओं के द्वारा अपने-अपने उपकरण का प्रदर्शनी तथा बिक्रय किया जा रहा है। जिसमें पैडी थ्रेसर, जीरो टिलेज, पैडी ट्रॉन्सप्लांटर, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, पावर टिलर इत्यादी उपकरणों का प्रदर्शनी किया जा रहा है। अभी तक लगभग 15,31,400.00 (पन्द्रह लाख इकतीस हजार चार सौ रूपये) के यंत्रों का विक्रय किया गया है।