
खगौल . आज खगौल बिहार में तरावीह की नमाज़ मुकद्दर हुई, जो इशा की नमाज़ के बाद, भोर होने से पहले पढ़ी जाती है।
समाजसेवी मोहम्मद शाहनवाज उर्फ़ रिंकू ने बताया कि मक्का मस्जिद खगौल जगजीवन स्टेडियम के बगल में 10 रोजा तरावीह का एहतमाम किया गया था जो बेरोज सोमवार को मुकम्मल हुआ। उन्होंने बताया कि इस्लाम धर्म का पालन करने वालों के लिए रमज़ान का महीना साल के सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। रमज़ान महीने भर चलने वाला पवित्र त्योहार है और इस दौरान मुसलमान अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजे रखते हैं। इस महीने में मुसलमान अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और हंसी-खुशी के साथ इस त्योहार को मनाते हैं। मोहम्मद शाहनवाज ने बताया कि इस मुकम्मल तरावीह में मुफ्ती सालिक जफर, मौलवी अब्दुल्ला, हाफिज तबारक करीम इनके अलावा कई सारे दानिशमंद शहर के नामचीन लोग और मौलवी, मौलाना मौजूद रहते हैं, साथ ही साथ मदरसे के बच्चे भी मौजूद रहते हैं।
उन्होंने बताया कि आज खत्म तरावीह में नजराना के अलावा हाफिज साहब को कपड़ा और मोएजिन साहब को कपड़ा दिया गया।
इस मौके पर ताज एकता कमेटी की तरफ से सभी लोगों के लिए खाने की इंतजाम की गई। आम लंगर चलाया गया और इस लंगर को ताज एकता कमेटी के मोहम्मद रिंकू उर्फ मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद गुड्डू, मोहम्मद बदल, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद राजी, मोहम्मद बउआ, मोहम्मद राजा, मोहम्मद सद्दाम और अन्य गणमान्य लोगों ने मिलकर बहुत ही धूमधाम से किया।