BUIDCO  के द्वारा बनाया गया नाला ध्वस्त

दानापुर नगर परिषद् आदर्श कॉलोनी, नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री में आज अचानक बना हुआ नाला गिर गया। स्थानीय लोगो द्वारा वहां भीड़ जमा होने लगी. स्थानीय लोगो ने अपने-अपने वार्ड पार्षद को फोन कर के बुलाया। वार्ड पार्षद अनिल कुमार और दुर्गेश साव आए। उन्होंने पहले नाला का जायजा लिया। उसके बाद उन्होंने BUIDCO  के स्थानीय पदाधिकारियों को फोन किए उसके बाद नगर परिषद के इंजीनियरिंग को फोन किया पर किसी ने फोन का रिप्लाई नहीं दिया।

वार्ड पार्षद अनिल कुमार बताते है कि BUIDCO द्वारा करोड़ों का परियोजना है 25 फिट का नाला को 5, 7 और 8 फिट में बदला जा रहा है। BUIDCO द्वारा न ही किसी वार्ड पार्षद से सलाह ली जाती है ही किसी को बताया जाता है। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण में अनेक अनियमितताएं बरती जा रही हैं। प्रथम तो यह की नाली का लेबल ही नहीं लिया गया। जिस तरफ नाली के पानी को गिराना है उस तरफ से ऊंचाई ज्यादा है। गांव की नाली की तरफ ढ़लाऊ बना है। नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता नाम की चीज ही नहीं है। सामान नाला नहीं बनाया जा रहा है।

वार्ड पार्षद दुर्गेश साव ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी उक्त स्थल पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य में बरती जा रही गड़बड़ी को देखे। BUIDCO द्वारा निर्माण कार्य में बरती जा रही गड़बड़ी पर कार्यपालक पदाधिकारी को तत्काल निर्माण कार्य पर रोक रोक लगाना चाहिए। साथ ही साथ संबंधित जेई का वेतन रोकने की बात की।

वार्ड के लोगों का कहना है कि नाला के निर्माण में निम्न कोटि यानी तीन नंबर के का ईंट, छड और निम्न कोटि की सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है।

सीमेंट जो अनुपात निर्माण में किया जाना है वहां नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे नाला जल्द ही ध्वस्त हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *