
फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं को देखते हुए दानापुर छावनी परिषद द्वारा फुटकर विक्रेताओं को वेंडिंग जोन बस स्टैंड टमटम प्रवउ पर दिया गया। आज दिनांक 5 जनवरी 2025 को वेंडिंग जोन बस स्टैंड टमटम प्रवाह का उदघाटन ब्रिगेडियर अमित बेदी स्टेशन कमांडर छावनी परिषद अध्यक्ष दानापुर के द्वारा किया गया।

उक्त स्थानों का आज से दो साल पूर्ण सर्वे कराया गया था। जो लोग उक्त स्थल पर मौजुद थे उनहिन लोगों को दुकान का अवतरण किया जा रहा है इस तरह के और भी स्थान प्रति वेंडिंग जोन का निर्माण किया जा रहा है।

मुख्य अधिशाषी अधिकारी सपन कुमार ने बताते है कि क्षेत्र में कई जगहों को चिह्नित करने का टास्क दो साल पहले सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्होंने जल निकासी, जलापूर्ति एवं सीवरेज नेटवर्क की जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) मैपिंग करने का निर्देश दिया गया था। कचरा प्रबंधन एवं संग्रहण के लिए गाडि़यों का प्रबंधन किया गया है। अब मैं दानापुर से छुट्टी ले रहा हूँ हमें बस आपके सहयोग की आवश्यकता है।

इस मैके पर नमित सदास्य आशा देवी, छावनी परिषद के प्रधान लिपिक मोहम्मद फिरोज और अन्य छावनी परिषद सदस्य उपस्थित थे।