पटना. आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना मयंक वरवड़े के निदेश पर पटना शहर में आज ग्यारहवें दिन अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस पर आयुक्त लगातार नजर रखे हुए हैं एवं नियमित समीक्षा कर रहे हैं।
प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशाम, पुल निर्माण निगम, दूरसंचार, वन प्रमंडल, विद्युत सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल हैं।

जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार नगर परिषद् दानापुर निज़ामत में आज दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ रामजीचक से बाटा तक अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 24 बैनर हटाया गया एवं बालू, ठेला, बाँस, बल्ला, गुमटी जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान में 31,000/- जुर्माना वसूला गया।
अजीमाबाद अंचल में 4.30 घंटा तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ मीनाबाजार निगम कार्यालय से डंका इमली शाहपथ सब्जी मंडी तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 05 अवैध बैनर हटाया गयाl आज इस अंचल में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान में 9,800/- जुर्माना वसूला गया।
कंकड़बाग अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहां भूतनाथ से काँटी फैक्ट्री होते हुए राजेंद्र नगर फल मंडी तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान में 21,100/- जुर्माना वसूला गया।
बाँकीपुर अंचल में दस बजकर पंद्रह मिनट पूर्वांहन से तीन बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ गोविन्द मित्रा रोड मखनियाँ कुआँ तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान में 42,500/- जुर्माना वसूला गया।
आज के अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में 1,04,400/- जुर्माना वसूला गया।
आयुक्त के निदेश पर यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
आयुक्त ने कहा कि एन्टी-इंक्रोचमेंट ड्राईव नियमित तौर पर चलाया जाएगा।
आयुक्त के निर्देश पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में फॉलोअप टीम लगातार सक्रिय है। जहां-जहां अतिक्रमण हटाया गया है वहां यह टीम पुनः अतिक्रमण की घटना से सख्ती से निपटेगी। पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया है।
आयुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक को निदेश दिया है कि संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों तथा थानाध्यक्षों के माध्यम से यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में पुनः अतिक्रमण न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।
वरीय पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि थानाध्यक्ष अतिक्रमण हटाने का विवरण स्टेशन डायरी में भी अंकित करें।
आयुक्त मयंक वरवड़े ने अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। उन्होंने आवश्यकतानुसार क़ानूनी कार्रवाई भी करने का निर्देश दिया है।
आयुक्त मयंक वरवड़े के निदेश पर जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा विशेष अभियान के तहत प्रभावशाली ढंग से अतिक्रमण उन्मूलन अभियान संचालित करने के लिए एक पाँच-सदस्यीय मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। यह निम्नवत हैः-
(क) अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि-व्यवस्था, पटना
(ख) पुलिस अधीक्षक, विधि-व्यवस्था, पटना
(ग) पुलिस अधीक्षक, यातायात, पटना
(घ) अपर नगर आयुक्त, पटना नगर निगम
(च) सिटी मजिस्ट्रेट-सह-प्रभारी दण्डाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष, पटना
आयुक्त मयंक वरवड़े ने निदेश दिया कि मल्टी एजेंसी अभियान में मॉनिटरिंग सेल के सभी पदाधिकारी संयुक्त रूप से क्रियाशील रहकर विशेष निगरानी रखेंगे।
गौरतलब है कि आयुक्त द्वारा सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु पटना में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निदेश दिया गया था। उनके निदेश पर जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना राजीव मिश्रा तथा नगर आयुक्त, पटना नगर निगम अनिमेष कुमार पराशर/संबंधित नगर निकाय द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कई टीम का गठन किया गया है।
आयुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत नगर निकायों के क्षेत्र में विशेष टीम का गठन कर अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाने का निदेश दिया है।
आयुक्त ने विशेष अभियान में शामिल सभी विभागों के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को तार्किक परिणति तक पहुँचाने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। यातायात व्यवधान, अतिक्रमण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरूद्ध प्रशासन शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर काम करता है। निदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी।