आस पास की ख़बरें

तकियापर सडकों पर देर शाम भीषण जाम

दानापुर. नगर के तकियापर सडकों पर मंगलवार की देर शाम भीषण जाम देखने को मिला. जाम के कारण लोग घंटों सडकों पर वाहनों को लेकर फंसे रहे. गाडियों के हॉर्न से लोगों को ध्वनि प्रदूषण का समान करना पडा. मंगलवार को देर शाम तकियापर से लेकर गोलापर रामजनकी मंदिर तक जाम लगा रहने से वाहन रेंगते हुए निकले.

दस मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को कहीं आधा तो कहीं एक घंटे तक का समय लग गया. यही हाल बस पडाव से लेकर गोलापर रामजनकी मंदिर तक प्रत्येक दिन का नजारा लगा रहता है. खासकर बस पडाव पर ऑटो चालकों की मनमनी के कारण जाम लगा रहता है. 

यातायात पुलिस बस पडाव पर तैनात रहने के बाद भी जाम हटाने के बजाय मुकदर्शक बने रहते है. बताया जाता है कि बस पडाव से लेकर तकिया पर सडक के दोनों किनारे अतिक्रमण और नो इंट्री में वाहन खड कर देने से जाम लगा रहता है.

एसडीओ दिव्या शक्ति ने बताया कि बस पडाव जाम से निजात दिलाने के लिए  छावनी परिषद के अधिकारी से बात कर इसका निदान किया जायेगा.

दानापुर में पांच महिला जख्मी

दानापुर. मंगलवार को अहले सुबह थाना क्षेत्र के खगौल रोड में ऑटो सवार पांच महिलाओं जख्मी हो गयी थी. जख्मी महिलाओं को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

जख्मी का पहचान रूपसपुर के रहने वाली अनु कुमारी, क्रांति देवी, आरती देवी व अंजलि व एक अज्ञात महिला शामिल थी. बताया जाता है कि मंगलवार को अहले सुबह करीब तीन बजे रूपसपुर से खगौल की ओर जा रही ऑटो सवार पांच महिला जा रही थी. इसी दौरान ऑटो सवार महिला को आंशका हुआ कि चालक द्वारा दूसरी ओर ले जा रहा है. जिससे चलती ऑटो से महिलाओं ने खगौल रोड में कूद गयी. जिससे महिलाओं जख्मी हो गई थी. सडक किनारे जख्मी महिलाओं को देखकर स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस गश्ती को सूचना दिया और जख्मी महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. 

थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज ने बताया कि ऑटो दुर्घटना होने से ऑटो सवार महिलाओं जख्मी हो गयी थी. मामले की जांच पडताल किया जा रहा है.

छापेमारी कर 25 पुडिया स्मैक के साथ पति-पत्नी समेत तीन लोग को गिरफ्तार

दानापुर. शाहपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर तुरहा टोली में छापेमारी कर 25 पुडिया स्मैक के साथ पति-पत्नी समेत तीन लोग को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि तुरहा टोली में झोपडीनुमा घर में स्मैक का बिक्री किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर 25 पुडिया स्मैक के साथ साका व उसकी पत्नी समेत एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

दानापुर एएसपी ने थोक दवा दुकानों का किया जांच

दानापुर . प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर मंगलवार को देर शाम एएसपी दीक्षा ने बीबीगंज सराय मस्जिद रोड में थोक दवा दुकानों में जांच पडताल किया. जिससे दवा दुकानदारों के बीच हडकंप मच गया.

एएसपी दीक्षा ने बताया कि सूचना मिला था कि दवा दुकान में नशीली दवाओं की बिक्री किया जा रहा है. इसको लेकर बीबीगंज सराय मस्जिद रोड स्थित थोक दवा दुकानों का जांच पडताल किया गया है.

एएसपी ने बताया कि ड्रग्स इंस्पेक्टर के साथ दवा दुकानों का जांच पडताल किया जायेगा. दवा दुकानों में नशीली दवा बिक्री करने वाले पर सख्त कानूनी कारवाई किया जायेगा. इनके साथ शाहपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद समेत पुलिस बल शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *