राज्य खाद्य निगम गोदाम में राशन आने के बाद भी डोर स्टेप डिलीवरी योजना के तहत डीलरों के दुकानों तक राशन नही पहुंचा गया

दानापुर. राज्य खाद्य निगम गोदाम में राशन आने के बाद भी डोर स्टेप डिलीवरी योजना के तहत डीलरों के दुकानों तक राशन अभी तक नही पहुंचा गया है. डीलरों ने बताया कि प्रखंड में करीब तीन सौ जनवितरण प्रणाली का दुकान है. परंतु अभी तक गोदाम से डीलरो के दुकान तक राशन नही पहुंचा गया है. डीलरों ने बताया कि आपूर्ति विभाग द्वारा डीलरों को दिए जाने वाला राशन उनकी दुकानों तक पहुंचाने के लिए योजना है. परंतु सिंतबर माह का राशन 10 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक नही पहुंचा है.

गोदाम के कर्मचारी व डोर स्टेप डिलीवरी संवेदक इस योजना को पलीता लगा रहे है.डीलरों ने बताया कि डोर स्टेप डिलीवरी योजना के तहत गोदाम से दुकानों तक पहुंचने के लिए एक रूपये नही लगाता है. परंतु दुकानो पर राशन उतराने के दौरान पलदारों द्वारा डीलरों से पैसे लेते है. डीलरों ने बताया कि गोदाम से मनमानी ढंग का राशन डीलरों के दुकानों पर भेजा जाता है. जिससे कार्डधारियों राशन सही नही रहने पर लेने में अनकानी करते है. राशन का वजन भी कम रहता है.

डीलरों ने बताया कि दियारा में डोर स्टेप डिलीवरी योजना के तहत दुकानों तक राशन पहुंचने के लिए नाव से गंगा पार करने के बाद गाडी से दुकान तक लेने जाने में डीलरों को खर्च करना पडता है. डीलरों ने बताया कि मंगलवार को बाजार समिति गोदाम पर गया तो गोदाम बंद था और कोई कर्मचारी नही था.

डीलरों ने बताया कि 30 सिंतबर तक पॉस मशीन चालू रहेगा. राज्य खाद्य निगम के एजीएम रमेश निराला ने बताया कि डोर स्टेप डिलीवरी करने वाले ट्रांसपोर्ट बदल गया है और गाडी का ऑनलाइन करने में समय लगा रहा है. उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रक्रिया पूरी करने के बाद डोर स्टेप डिलीवरी योजना के तहत डीलरो के दुकानों तक राशन पहुंचा दिया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *