नाव पर कुल 10 लोग थे, नाव डूबते डूबते बचा

दानापुर. गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट होने के कारण अब गंगा पार पंचायतों में लोगो के घरो में से पानी शुरू हो चुका है. जिसके कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है. ग्रामीण पशुओं को लेकर अपने अपने में वापस लौट रहे हैं. वहीं गंगा का जल स्थल बढ़ने पर पंचायतों में अब तब जिला प्रसाशन द्वारा नावों की व्यवस्था नहीं की गयी है. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. दियारा के पंचायतों में गंगा का पानी प्रवेश होने कारण लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त बना हुआ है.

ग्रामीणों ने कहा कि गंगा का पानी हमलोगों के घरों तक पहुंच चूका है. लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अब एक भी नाव नहीं दिया गया है जिसके कारण हम लोग आवगमन नहीं कर पा रहे है.

लीला देवी बताती है कि आज बीच गंगा में नाव खराब हो गया. सभी लोग रोने लगे उन्हेंने लगा कि आज वे डूब जाएगे पर किसी तरह बाख गए. सरकार किसी भी तरह की सुबिधा नहीं दे रही है.

नीरज ने बताया कि भगवान ने उन्हें बचा लिया बीच दरियाओ में नाव आगे बढ़ना बंद हो गया. नाव अपने आप आगे बढ़ता चला जा रहा था नासरिगंज पहुचने के जगह बाटा पहुच गए थे. किसी तरह जान बची. सरकार और प्रशासन हरेक साल वादा करती है पर कुछ नहीं करती है. इस बार अभी तक कुछ नहीं किया.

बबलू सिंह बताते है कि नाव पर कुल 10 लोग थे. नाव आगे बढ़ा और गंगा के बीच में जा कर बंद हो गया. सभी लोग चिल्लाने लगे पर कोई हमलोगों की आवाज नहीं सुन रहा था. किसी तरह हमारी जान बची. सरकार वादा करती है पर आज तक कुछ नहीं कर सकी. नासरिगंज घाट पर किसी नाव का रजिस्ट्रेशन नहीं है.

पटना के जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि सरकारी नाव और लाइफ जैकेट की जल्द उपलब्ध कराई जाएगी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *