दानापुर. रविवार को दोपहर में दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने के दौरान एक छात्र तेज धारा में बह कर डूब गया है. घटना थाना क्षेत्र के नासरीगंज फक्कर महतो घाट पर रविवार को दोपहर का है. डूबे हुए छात्र का पहचान नासरीगंज निवासी अजीत शर्मा के 10 वर्षीय पुत्र रणवीर कुमार के रूप में किया गया है.जो चौथा वर्ग का छात्र था.
डूबने की सूचना मिलने पर पिता अजीत व मां रेखा देवी समेत परिजनों घाट पर पहुंचकर चित्कार कर उठे. वही एसडीआरएफ टीम देर से आने पर परिजनों समेत स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त था. बताया जाता है कि थाने के नासरीगंज के रहने वाले चार दोस्त गोलू, रोशन, आर्यन, सन्नी और रणवीर रविवार को दोपहर में गंगा स्नान करने फक्कर महतो पर गए थे. स्नान करने के दौरान चार दास्तों एक-दूसरे के साथ खेलकूद कर रहे थे.
नहाने के दौरान रणवीर एक दोस्त के कंधे पर चढ गया और दोस्तों ने पानी में गिरा दिया और देखते ही देखते ही रंणवीर डूबने लगा और तेज धारा में बहने लगा. इसी दौरान रणवीर के बडे भाई राजवीर दोस्तों के साथ घाट पर पहुंचा तो देखा कि रणवीर डूब रहा है तो बचाने के लिए गंगा में कूदा तो वह भी डूबने लगा तो एक युवक ने उससे बचा लिया. रणवीर के डूबने की सूचना मिलने पर माता-पिता और परिजन गंगा घाट पहुंचकर रोते-बिलखते रहे हैं.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी. सूचना के बाद करीब तीन घंटे के बाद पहुंचने पर परिजनों व स्थानीय लोगों ने कडी नाराजगी जाहिर किया .एसडीआरएफ की दो टीम डूबे हुए रणविजय के शव को खोजबीन में सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है. अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है. डूबे हुए छात्र के पिता ने बताया कि रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण रणवीर को घर पर रहने के लिए कहा था और दोपहर में घर से कहा कि बगल में चाचा के घर जाने के बहाने गंगा नदी में नहाने दोस्तों के साथ चला गया था.
थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज ने बताया कि शव को खोजबीन में एसडीआरएफ की दो टीम गंगा में सर्च ऑपरेशन कर रही है, अभी तक शव बरामद नही हुआ है.