राजद कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में और अमर शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया

पटना. आज दिनांक 5 सितम्बर, 2025 को राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में तथा बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस संकल्प दिवस के रूप में  प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में मनाया गया ।

        इस संबंध में  प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल जी के साथ उपस्थित दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन दोनों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा कर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। 

        इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्व0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन महान शिक्षाविद थे। वे शिक्षक को समाज में सम्मान और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता के हिमायती थे। वे अपने कर्म के बल पर शिक्षक से भारत के राष्ट्रपति के पद तक को सुशोभित किया। आज उनकी सादगी, समाज सेवा तथा उनके बताये रास्ते का अनुकरण करना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्ण अपने जीवन में कुछ मांगा नहीं लेकिन उन्हें सबकुछ मिला। वे आजीवन शिक्षक रहें।

         इन्होंने कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कहा कि  जगदेव बाबू सामाजिक न्याय के योद्धा थे। उनका नारा था ‘‘ सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है, दस का शासन नब्बे पर नहीं चलेगा, नहीं चलेगा’’। जगदेव बाबू 90 प्रतिशत आरक्षण का नारा दिया था जो अभी भी अधूरा है। राष्ट्रीय जनता दल उनके आदर्शो पर चलकर उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए श्री लालू प्रसाद जी के नेतृत्व में मजबूती से लड़ाई लड़ रहा है।

इन्होंने कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद  ‘‘बिहार लेनिन’’ के नाम से भी जाने जाते हैं। उन्हांने कहा कि स्व0 जगदेव बाबू समतामूलक एवं शोषण विहीन समाज बनाना चाहते थे। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और अकलियतों की एकता के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ उर्मिला ठाकुर, महासचिव भाई अरुण कुमार, प्रो कुमार चंद्रदीप यादव, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता,निर्भय कुमार अंबेडकर, प्रमोद कुमार राम, कुमार उदय प्रताप यादव, कुमर राय, महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, अनिल कुमार साधु, विजय कुमार यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी, गणेश कुमार यादव, सीमा गुप्ता, पारस कुमार गुड्डू यादव, हरेंद्र कुशवाहा, रामचंद्र चौधरी , नीतू कुमारी, बिन्दन यादव, उमेश राय, मजहर आलम,  राकेश ततवा,मो मुन्ना, तारकेश्वर ठाकुर, चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं  और नेताओं ने तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *