नितिन नबीन से मिले शाहनवाज हुसैन, भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की बधाई दी

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने दिल्ली में नितिन नबीन से मुलाकात की और उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की बधाई दी। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार के लाल नितिन नबीन का विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना सभी बिहारवासियों के लिए अत्यंत गौरव और खुशी का पल है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने से बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं को दोहरी खुशी मिली है। एक तो ऊर्जावान और युवा नेता को भाजपा की कमान मिली है और दूसरी ओर बिहार के लाल को ये गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन भाजपा में नए युग के वाहक होंगे और पूरे देश के युवाओं की ताकत भाजपा से जुड़ेगी। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन बहुत ही सरल, सुलझे हुए और अनुभवी नेता है। बिहार सरकार में उनके साथ काम करने का मौका मिला और वो जिस तरह से बिहार सरकार के मंत्री के रुप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, वो काबिले तारीफ था। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 5 बार विधायक के रुप में, बिहार सरकार के मंत्री के रुप में और पार्टी के समर्पित व कर्मठ कार्य़कर्ता के रुप में उनका कोई मुकाबला नहीं है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भाजपा नया इतिहास रचेगी और राष्ट्रनिर्माण के साथ जनसेवा का संकल्प पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *