
दानापुर. भारतीय लोक संघर्ष समिति के 16वें वर्षगांठ के अवसर पर अखिलेष कुमार मुटूर साव को समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. जी. एम मिश्रा द्वारा अध्यक्ष बनाया गया. डॉ. जी. एम मिश्रा ने कहा कि यह संस्था उन्होंने कुछ लोगों की मदद से शुरू किया गया था। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य संस्कृति, अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी, अपनी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा दे।

अखिलेष कुमार मुटूर साव ने कहा कि अध्यक्ष के रूप में सेवा करने के लिए उत्सुक हूँ। मेरा लक्ष्य संचार को बेहतर बनाना और आप सबकी आवाज़ को आगे बढ़ाना है, मैं चाहता हूँ कि हमारा संगठन पारदर्शी हो और हर छात्र/सदस्य को लगे कि उनकी भागीदारी महत्वपूर्ण है। मैं आपकी चिंताओं को सुनूँगा और उन्हें हल करने में मदद करूँगा।

बच्चा बाबू उपाध्याय ने कहा कि हमारा संस्था कोई राज्यनीति संस्था नहीं है सामाजिक संस्था है।

मैलवी हसन उर्फ़ माखन ने बताया कि मैं भी भारतीय लोक संघर्ष समिति का सदस्य हूँ। यह संस्था भारत में कमजोर लोगों के स्वास्थ्य और देखभाल को बढ़ावा देती है, साथ ही कमजोर लोगों के बेटे बेटी को शिक्षित करने में राहत पहुँचाती है।

इस मौके पर अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।