पटना पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत विगत 24 घंटे में 92 अभियुक्तों को गिरफ्तार, 87 कारतूस

पटना. भानू प्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी) पटना द्वारा बताया गया कि वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम), पटना के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। 

इस अभियान के तहत पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत विगत 24 घंटे में 92 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

बढ़ती पुलिस दबिश के कारण 08 अभियुक्त द्वारा माननीय न्यायालय में आत्मसर्मपण भी किया गया है। छापेमारी के क्रम में 02 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा, 01 दो नाली बन्दुक, 01 एक मार्क 3rd रायफल, एक .315 बोर का दो नाली बन्दुक, दो 12 बोर का दो नाली बन्दुक, 04 मैग्जीन, 87 कारतूस, 02 खोखा, 01 क्लीनर रड, 01 गोली रखने का पाउच, 364.8 लीटर देशी शराब, 2.26 स्मैक, 07 वाहन, 04 मोबाइल एवं 110 CFT बालू बरामद किया गया है I  

इसके अलावा वारंट, कुर्की एवं इश्तेहार के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 73 अभियुक्तों के खिलाफ कांडों का निष्पादन किया गया है।  

इसी क्रम में पटना पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के सहयोग से 04  गुमशुदा युवक/युवती को सकुशल बरामद किया गया है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *