दानापुर में वार्ड नंबर 34 के वार्ड पार्षद अनिल कुमार ने लगातार तीन 600 कम्बलों का वितरण गरीबों के बीच किया

दानापुर. हरेक साल की तरह इस साल भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुचाने के लिए वार्ड में गरीब और असहाय परिवारों के बीच कंबल का वितरित वार्ड पार्षद अनिल कुमार के द्वारा किया गया.


वार्ड पार्षद अनिल कुमार ने कहा कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि जरूरतमंद को ठंड में राहत मिल सके. उन्होंने बताया कि गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है. कड़ाके की ठंड पड़ रही है, पूरी तरह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. ऐसे गरीब व असहाय व्यक्ति हैं, जिन्हें कड़ाके की ठंड में ठिठुर कर रात बितानी पड़ रही है. वैसे लोगों को कंबल का वितरण किया गया है. ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड में असहाय न रहे.


अधिवक्ता शिव कुमार यादव बताते है कि ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है यहां रहने वाले अधिकतर लोग मजदूरी और छोटे-मोटे कामों पर निर्भर हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर बनी रहती है. उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में ठंड के मौसम में कंबल और ऊनी कपड़े गरीब परिवारों के लिए बेहद जरूरी हो जाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए वार्ड पार्षद अनिल कुमार के द्वारा यह वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है. आज तीसरे दिन वार्ड पार्षद अनिल कुमार के साथ मैं भी असहाय, गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया.


कमजोर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी. स्थानीय का कहना था कि कड़ाके की ठंड में इस तरह की मदद उनके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में आज भी गरीबी, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं की कमी एक बड़ी समस्या है. ऐसे में ठंड के मौसम में कंबल और ऊनी कपड़े मिलना उनके लिए काफी उपयोगी साबित होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *