
दानापुर. सूफी संत बाबा गरीब शाह का 25-वां सालाना उर्स ‘तकियापर इंतजामिया कमिटी’ में बड़ी अकीदत के साथ मनाया गया. जिसमें सभी धर्मों के अकीदतमन्द लोग शामिल हुए। फातिहा खानी, लंगर, नियाज और तिलावत-ए-कलामे पाक,महफिल-ए-समा के साथ देश की सलामती के लिए दुआएं की गई।
समाजसेवी मोहम्मद नसरुद्दीन ने कहा कि सूफी संतों ने सदैव आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे का संदेश दिया, जिनमें बाबा गरीब शाह का योगदान भी अहम है। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब ने अपना समस्त जीवन मानवता और शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित किया। उन्होंने एकता का जो पैगिम दिया वह आज हम सबके लिए आदर्श है, वहीं बाबा अंजान शाह दरगाह के सामने उनके नाम पर दरगाह का तबर्रुक पेश किया। इस मौके पर तकियापर इंतजामिया कमिटी दानापुर के सचिव मौलवी हसन उर्फ मक्खन, मोहम्मद रजा, मोहम्मद बब्लू, आमिर आदि मौजूद रहे।