
दानापुर. अतिक्रमण हटाओ अभियान अब जोरों पर है। दुकान के सामने सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को मुकदमा कर जेल भेजा जाएगा। लोगों को विकास भी चाहिए और अतिक्रमण भी न हटे तो यह कैसे संभव होगा। बाजारों में हर बार अतिक्रमण हटाने का अभियान चलता है, लेकिन बाद में रिक्वेस्ट पर छोड़ भी देते हैं। इस कारण दुकानदारों में उस अभियान से कोई फर्क नहीं पड़ता था। इस बार ऐसा नहीं होगा। अबकी बार जहां वक्त बोर्ड के अधिकारी कर्मचारी सामान जब्त करेंगे।
दानापुर तकियापर इंतजामिया कमिटी के सचिव मौलवी हसन उर्फ मक्खन बताते हैं कि बाजारों में हर बार अतिक्रमण हटाने का अभियान चलता है, लेकिन बाद में रिक्वेस्ट पर छोड़ भी देते हैं। इस कारण दुकानदारों में उस अभियान से कोई फर्क नहीं पड़ता था। इस बार ऐसा नहीं होगा। अबकी बार जहां वक्त बोर्ड के अधिकारी कर्मचारी सामान जब्त करेंगे। वे स्वयं अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के पास जाकर नोटिस दे रहे हैं। पोस्ट ऑफिस से भी नोटिस भेज चुके हैं। नोटिस के अनुसार दुकानदार को नोटिस का जवाब देना देना होगा कि उसने अतिक्रमण हटाया है या नहीं। वहीं कोर्ट के जरिए उन दुकानदारों को सम्मन भी भेजा जाएगा। उसके बाद नियम के तहत उन पर जुर्माना करने का प्रावधान है। साथ ही दुकान खाली भी करना होगा।