
दानापुर को जिला तथा मनेर को अनुमंडल घोषित करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता पीटी गजेंद्र कुमार ने 11 जनवरी 2026 को अपने आवास पर बैठक रखे जहां सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।
सामाजिक कार्यकर्ता पीटी गजेंद्र कुमार ने कहा कि जिले की बढ़ती हुई आबादी को ध्यान में रखते हुए पटना जिला को विभाजित कर दानापुर को नया जिला घोषित किया जाना चाहिए तथा मनेर को नया अनुमंडल बनाया जाना चाहिए। 2011 की जनगणना के अनुसार पटना जिला की आबादी 50 लाख से भी अधिक है। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेज का दौरा किया जाएगा। जहां दानापुर के जिला एवं मनेर को अनुमंडल बनने के समर्थन में नीतिगत दस्तावेजों से कॉलेज एवं स्कूलों के शिक्षकों एवं छात्रों को दानापुर जिला का आंदोलन एक महत्वपूर्ण पड़ाव ले सके।
इस मौके पर दानापुर व्यवहार न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता राजीव रंजन ने मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए कहा कि दानापुर जिला निर्माण संघ की स्थापना की जाएगी तथा आने वाले समय में आंदोलन की तिथि से आम जनता को अवगत कराया जाएगा। वहीं इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि एवं पंचायत समिति सदस्य बिजेंद्र कुमार उर्फ गोप जी तथा रवि भूषण शर्मा, चंद्र बौद्ध यादव, सनोज कुमार राय, नवदीप सिंह रंजन, जयप्रकाश, अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार, निरंजन कुमार, अभियंता सुनील कुमार, सिद्धार्थ कुमार ने भी अपने विचार रखें।