
दानापुर. आज छावनी परिषद दानापुर के द्वारा नवनिर्मित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कचरा थोस प्रबंध यूनिट का उदघाटन माननीय अध्यक्ष छावनी परिषद ब्रिगेडियर अमित कुमार स्टेशन कमांडर के द्वारा किया गया। उक्त अवसर अध्यक्ष कैंट बोर्ड परिषद के द्वारा आम नागरिक से अपील की गई है कि आप अपने घर पर कचरे का बंटवारा करके निश्चित स्थान और निश्चित व्यक्तियों के द्वारा मांगे जाने पर उपलबध करें। इस छावनी परिषद को कचरा निष्पादन करने में आसान होगी और आपका जीवन शैली स्वच्छ होगा। आपका दानापुर स्वच्छ सुंदर और हरा भरा होगा इसमें आपका सहयोग बिना नहीं होगा। आपके सहयोग बिना दानापुर छावनी को साफ सुथरा रखना संभव नहीं है।

छावनी परिषद के द्वारा हर उपाय और हर सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है अब आपका अपना शहर साफ सुथरा रखना है।
इस अवसर पर मुख्य अधिशाषी अधिकारी के द्वारा यह बताया गया कि दानापुर छावनी में मेरा कार्यकल 2 साल रहा अब मैं आपके क्षेत्र से विदा ले रहा हूं मेरा तबादला अन्य स्थान पर हो गया मैं जल्द ही दानापुर से अपने उत्तराधिकारी को चार्ज सौप कर चला जाऊंगा। मैं आप लोगों से यह अपील करता हूं कि जितनी भी सुविधाएं इस छावनी के द्वारा मेरे समय में उपलब्ध कराई गई है उसको आप लोग सुरक्षित रखेंगे ताकि मैं जब भी दानापुर आए तो यहां देखो कि दानापुर में आप लोगों के द्वारा छावनी परिषद को पूर्ण सहयोग प्राप्त है और मैं खुश होकर यहां से जाऊं और यह हर जगह बता सकूं कि मेरे कार्यकाल में जो दानापुर में कम हुआ वह आज तक सही सलामत है।

मैं आप लोगों से आशा करता हूं कि आप लोग सभी सौगातों को अपना समझकर इसमें बढ़ोतरी कर सकते हैं आप लोग दानापुर शहर के निवासी हैं इसलिए आप लोगों का प्रथम कर्तव्य है कि दानापुर को साफ सुथरा रखें और छावनी परिषद को अपना सहयोग हमेशा देते रहें। आप लोग अतिक्रमण न करेन और दूसरे को भी न करने दें।

कूड़ा निवारण केंद्र वेंडिंग जॉन पार्क यह सब आप लोगों के लिए है। इसे साफ सुथरा रखना सही सलामत रखना आप लोगों का कर्तव्य अब मैं आप लोगों से इस उम्मीद के साथ विदा ले रहा हूं कि आप लोग अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रगतिशील बनायेंगे ताकि मैं कभी भी आऊं तो हमें यह लगे कि जो मैंने प्रयास किया था उसमें मैं सफल रहा हूं।
दानापुर के नागरिकों को बहुत-बहुत धन्यवाद।

जो हमारे कार्यकाल में आप लोगों ने छावनी परिषद की मदद की और सहयोग किए बिना कोई भी काम में सफलता पाना नामुमकिन था। आप लोगों के आशीर्वाद और सहयोग से ही मैं अपने सहयोग से छोटा मोटा काम दानापुर छावनी के लिए और दानापुर के बच्चों के लिए दुकानदरों के लिए कर पाया, इसके लिए सभी का धन्यवाद।