एकल काव्य एकल नाट्य नवम श्रृंखला का आयोजन

दानापुर. गुरु गोविन्द सिंह जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस ,स्वामी विवेकानंद जयंती, कविवर घमंडी राम उर्फ रामदास आर्य जयंती विशेष पर कविवर पुरुषार्थी कला मंच दाउदपुर दानापुर कैन्ट पटना बिहार द्वारा मासिक एकल काव्य एकल नाट्य नवम श्रृंखला का आयोजन अधिवक्ता संघ दानापुर के पूर्व अध्यक्ष श्री राजीव रंजन की अध्यक्षता में एस. भी.एम.पब्लिक स्कूल दाउदपुर वार्ड 2 के प्रांगण में किया गया l

कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ कवि लेखक समीक्षक तथा साहित्यिक वार्षिक पत्रिका” शब्दाश “के कार्यकारी सम्पादक रूपक कुमार ने किया l चर्चित युवा कवि शिव दयाल समदर्शी की एकल काव्य प्रस्तुति में जन मानस की पीड़ा , बेरोजगारी, महंगाई, भ्र्ष्टाचार,कालाबाजारी पर प्रहार किया गया l

रंगकर्मी अनिल कुमार सुमन द्वारा लिखित परिकल्पित अभिनित नाटक “नशे की लत”की एलक प्रस्तुति की गई l नाटक में नशे की भयावहता को दिखाया गया l

मौके पर सुधीर भारती, सर्वानंद सिंह, विनोद सिंह, धर्मवीर कुमार, जयप्रकाश जी, शिव भजन राय मौजूद रहे l विद्यालय के प्राचार्य धनञ्जय कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत किया l

सचिव रंगकर्मी अनिल कुमार सुमन ने मंच का संचालन किया तथा आगत अतिथियों को धन्यवाद दिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *