
दानापुर से राजद विधायक रीतलाल यादव 17 अप्रैल को दानापुर न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था, न्यायालय ने विधायक रीतलाल यादव और उनके सहयोगी पिंकू यादव, चिकू यादव और श्रमण यादव को बेऊर जेल भेजा जाया।

राजद विधायक रीतलाल यादव पत्नी रिंकू देवी ने देवर पिंकू यादव के जेल ट्रांसफर को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक की पत्नी रिंकू देवी ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनके देवर पिंकू यादव को गुपचुप तरीके से बेऊर जेल से भागलपुर जेल ट्रांसफर करने की तैयारी है। उन्होंने प्रशासन से सवाल किया कि आखिर इतनी जल्दबाजी क्यों हो रही है और किसके दबाव में बिहार पुलिस काम कर रही है। इस पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है और लोगों के बीच यह सवाल गूंज रहा है कि क्या वाकई किसी बड़े राजनीतिक दबाव में यह कार्रवाई हो रही है।

सोशल मीडिया पर रिंकू देवी के पोस्ट को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे प्रशासन की पारदर्शिता पर सवाल बता रहे हैं तो कुछ इसे राजनीतिक हथकंडा मान रहे हैं।

रिंकू देवी ने बताया कि रास्ते में या जेल में उनके देवर पिंकू यादव के साथ कोई घटना घटती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बिहार शासन-प्रशासन की होगी।

जानकारी के लिए बता दें कि न्यायालय परिसर के बाहर “रीतलाल यादव ने कहा था कि यह विरोधियों की साजिश है। हमारी हत्या की योजना बनाई गई थी और इसके लिए उन्हें एके-47 जैसे हथियार मुहैया कराए गए। लेकिन मैं डटकर खड़ा हूं। मैं जिंदा हूं, और जब तक जिंदा रहूंगा, दानापुर से चुनाव लड़ता रहूंगा। झुकने का सवाल ही नहीं है।”