
दानापुर के वार्ड नंबर 34 वार्ड के पार्षद अनिल कुमार के पिता जी खेखर राय का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके निधन से पार्षद अनिल कुमार और उनके परिवार को गहरा शोक हुआ है। स्वर्गीय खेखर राय अपने संगठनात्मक जिम्मेदारी का सकुशल निर्वहन किया। निर्विवाद छवि के कारण वे काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन पर तमाम राजद, भाजपा और अन्य पार्टी के नेताओं सहित ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।