
दानापुर. दानापुर के वार्ड नंबर 34 वार्ड के पार्षद अनिल कुमार के पिता जी खेखर राय का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके निधन से पार्षद अनिल कुमार और उनके परिवार को गहरा शोक हुआ है। स्वर्गीय खेखर राय अपने संगठनात्मक जिम्मेदारी का सकुशल निर्वहन किया। निर्विवाद छवि के कारण वे काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन पर तमाम राजद, भाजपा और अन्य पार्टी के नेताओं सहित ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

श्राद्ध कर्म के तहत ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में ब्राह्मण ब्रह्मभोज के लिए उपस्थित हुए। वही सैकड़ों परिवार के लोग ब्रह्मभोज में शामिल हुए।
इस दौरान पार्षद अनिल कुमार के पिता जी स्वर्गीय खेखर राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विधायक रामानन्द राय एवं अन्य लोगों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विधायक रामानन्द राय ने स्वर्गीय खेखर राय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
श्राद्ध और तेरहवीं कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक, नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षद, और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और पार्षद अनिल कुमार के परिवार को इस कठिन समय में समर्थन और सहानुभूति प्रदान की।

जानकारी के लिए बता दे कि हिंदू धर्म में परिजन की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार का विधान है और इसके बाद 13 दिनों तक मृतक के निमित्त पिंड दान किए जाते हैं। वहीं तेरहवें दिन मृतक का तेरहवीं संस्कार किया जाता है। इसे लेकर ऐसी मान्यता है कि मृत्यु के बार पूरे 13 दिनों तक मृतक की आत्मा घर पर ही रहती है।