छवानी परिषद् दानापुर थाना सदर बाज़ार में लगभग 30 से 40 फिट सड़क का निर्माण नहीं किया गया

दानापुर. मां दुर्गा की पूजा की को लेकर चहुं ओर ढांकी की गूंज विभिन्न पंडालों में अभी से सुनाई देने लगी है। कई स्थानों में पूजा को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण भी अंतिम चरण में है, लेकिन अभी भी पंडाल तक पहुंचने को लेकर रास्ता के जर्जर होने के बावजूद प्रशासन और मुख्य अधिशासी अधिकारी छवानी परिषद् दानापुर को इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है, जिसके कारण पंडाल तक पहुंचने को लेकर भक्तों को परेशानी होनी तय है।

हम बात कर रहे हैं छवानी परिषद् दानापुर थाना सदर बाज़ार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल की। दानापुर निचली रोड से पंडाल तक पहुंचने को लेकर रास्ता लगभग 30 से 40 फिट सड़क का निर्माण नहीं किया गया है जिस कारण रोज लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। धोड़ी सी भी बारिश होने पर नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है, मुहल्लेवाले बिना नाली के ही सड़क पर घर का पानी भी बहा देते हैं। लोगों ने सड़क की मरम्मत को लेकर कई लोगों से गुहार लगायी है, लेकिन सड़क की मरम्मत को लेकर कौन आगे आयेगा, यह देखने वाली बात होगी।

जानकारी के लिए बता दें कि स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण हर हाल में होना चाहिए, पूजा के रौनक बढ़ने के साथ साथ लोग खुशी-खुशी पंडाल तक पहुंच पायें, सड़क नहीं रहने के कारण खासकर संध्या के समय भक्त पंडाल तक नहीं आना चाहते हैं। प्रशासन को इस पर ध्यान देने की जरुरत है, ताकि सड़क का निर्माण हो सके। ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं हो।

सबसे बड़ी बात यह है कि विसर्जन के लिए दानापुर की साड़ी मूर्ति इसी मार्ग से होते हुए जाती है लाखों भक्तों की भीड़ होती है सड़क का निर्माण इन दो दिनों में नहीं हुआ तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *