दानापुर विधानसभा की सीट जनता दल यूनाइटेड के पास ?

दानापुर. पटना महानगर जदयू महासचिव जैलेन्द्र कुमार उर्फ मंटू सिंह ने एक प्रेस कांफेस कर बताया की दानापुर विधानसभा का सीट जद (यू) के खाते में देने के लिए दानापुर जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ताओ द्वारा एक राजनीति प्रस्ताव पारित कि था, जिसका कॉपी एक डेलीगेट गठीत कर, माननीय विधान पार्षद माननीय लल. सर्राफ के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय को एवं, माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, माननीय केंद्र मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह माननीय मंत्री श्रवण कुमार और अन्य गणमान्य को सौपा गया।

वरिष्ठ नेता जयप्रकाश सिंह ने कहा कि 2009 के लोकसभा चुनाव पाटलिपुत्र लोकसभा के दानापुर विधानसभा से जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी डॉ रंजन कुमार रंजन प्रसाद यादव को 12000 वोट से बढ़त मिला था वह भी राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री माननीय लालू प्रसाद जी के खिलाफ। 2025 में दानापुर विधानसभा चुनाव का सीट जदयू के खाते में दिया जाए।

अशोक सिंह ने बताया कि दानापुर जदयू नगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम कार्यकर्ता के पूरा जोर समर्थन पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से यह मांग करते हुए एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित करते हैं कि इस बार दानापुर विधानसभा का सीट जदयू के खाते में दिया जाए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दानापुर के अभय पटेल, जितेन्द्र पटेल, अशोक सिंह, किशोर कुमार सिंह, राजेश कुमार, अशोक कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *