लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी में नगर परिषद् दानापुर मुस्तैदी से जुटा है। दानापुर नगर परिषद् की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गंगा तट के प्राकृतिक और कृत्रिम घाटों पर सफाई, साज-सज्जा, और प्रकाश व्यवस्था का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। घाटों पर पवित्र छठ पूजा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
अधिकारियों को सफाई, अप्रोच रोड, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था के कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
वार्ड पार्षद अनिल कुमार बताते है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, इन घाटों पर व्यापक निर्माण और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है, ताकि सभी छठ व्रती सुविधापूर्वक और सुरक्षित तरीके से आराधना कर सकें। उन्होंने कहा कि गंगा घाटों के समग्र विकास और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।