आनन्द बाजार में स्टूडेंट क्लब द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जागरण का आयोजन

राजधानी पटना के दानापुर में छठ पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा के किनारे छठ माता और सूर्य भगवान की पूजा की।

छठ पूजा के अवसर पर सोमवार की रात्रि भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्टूडेंट क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से पूरी रात दर्शकों का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी संजय यादव, सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया. बाहर से आए मेनका सिंह कलाकारों ने काली वंदना, शिव पार्वती विवाह, राधा कृष्ण सहित अनेक झांकी प्रस्तुत कर लोगों ने खूब आनंद उठाया। संकीर्तन समापन के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

समाजसेवी संजय यादव ने कहा कि छठ पूजा आत्मा और परमात्मा के मिलन का दिव्य मार्ग है। इसके सुनने से मनुष्य के कर्म में बदलाव आ जाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आज समाज में जागरण के नाम पर हो रहे बदलावों को सही दिशा देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा हमें सिखाती है कि निजी सुख के लिए नहीं, बल्कि परमार्थ और लोक कल्याण के लिए जीना ही धर्म है। उन्होंने भगवान श्रीराम का उदाहरण भी दिया। अयोध्या लौटने पर श्रीराम के स्वागत में दीपावली मनाई गई थी। यह सनातन संस्कृति की जड़ों को और मजबूत करता है।

समिति के अध्यक्ष सुमित कुमार बताते हैं कि परंपराओं का सम्मान करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आजकल सांस्कृतिक कार्यक्रमों में परंपराओं का मजाक उड़ाया जा रहा है या उनका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। यह ठीक नहीं। परंपराएं हमारी संस्कृति और सभ्यता की धरोहर हैं, इन्हें संजोकर रखना ही आने वाली पीढ़ियों को संस्कार देने का मार्ग है।

इस मौके पर पंकज, शुभम, नीतीश अन्य गणमान्य लोगों उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *