INCURE HOSPITAL का उद्घाटन भारत सरकार के माननीय कोयला एंव खाद राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे द्वारा किया गया

पटना. आज INCURE HOSPITAL का उद्घाटन भारत सरकार के माननीय कोयला एंव खाद राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे द्वारा किया गया। उद्घाटन  सामारोह में दुबे जी ने कहा कि पटना शहर का सौभाग्य है कि आधुनिक चिकित्सा सुविधा जो देश के बड़े-बड़े शहरों में उपलब्ध है, वही सुविधा पटना वासियों के लिए INCURE HOSPITAL ने उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आधुनिक हॉस्पिटल का खुलना एक महत्वपूर्ण कदम है। हॉस्पिटल में पटना के डॉक्टर सहित अच्छे विशेषज्ञों की सेवाएं मिलेंगी, जिससे पटना वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

हॉस्पिटल के संस्थापक एवं प्रख्यात चिकित्सक डॉ. धीरज कुमार ने कहा कि इस हॉस्पिटल में सभी प्रकार की चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध है, ताकि मरीजों को कहीं बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े। INCURE HOSPITAL में नई तकनीकी से 24 घंटे इमरजेंसी सेवा में इलाज करने का हरसंभव प्रयास करूंगा ताकि मरीज मरीज जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में समय-समय पर देश के प्रसिद्ध डॉक्टर समाज सेवा के तहत अपनी सेवाएं देंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग गंभीर बीमारियों को लेकर दर-दर न भटकें और न ही उन्हें शहरों में इलाज के लिए लंबी यात्रा करनी पड़े।

डॉ. सोनल जी बताती हैं कि बिहार का एकमात्र INCURE HOSPITAL है, जिसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। हॉस्पिटल शुरू होने के बाद मरीजों को जांच व इलाज के लिए अलग-अलग जगह नहीं जाना पड़ेगा। अब एक ही छत के नीचे ओपीडी, जांच, सर्जरी, कीमोथेरेपी व रेडियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। साथ ही आयुष्मान कार्ड के तहत रियायती दर पर भी इलाज उपलब्ध रहेगा।

डॉ. गौरव बताते हैं कि हॉस्पिटल में चिकित्सा सुविधा नई तकनीकी उपकरणों से उपलब्ध करायी गयी है और भविष्य में इससे भी बेहतर करने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर सदस्य, चिकित्सक व जिले के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *