
दानापुर में नवनियुक्त मंत्री रामकृपाल यादव का भव्य स्वागत किया गया. मंत्री के स्वागत के लिए वीर वसावन नगर में भीड़ उमड़ पड़ी. वही नवनियुक्त मंत्री रामकृपाल यादव का रविवार को दानापुर में जोरदार स्वागत किया गया.

वीर वसावन नगर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मंत्री का गर्मजोशी से अभिवादन किया. वातावरण में ढोल-नगाड़ों की गूँज और उत्साह देखने लायक था.

स्वागत कार्यक्रम के बाद मंत्री रामकृपाल यादव ने वीर वसावन नगर मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की शांति एवं विकास की कामना की. मंत्री पद संभालने के बाद स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया यह सम्मान उनके प्रति जनता के विश्वास और समर्थन को दर्शाता है.

इसी क्रम में दानापुर भाजपा नेता शंकर सिंह, सनोज यादव, डब्लू सिंह, ब्रजेश सिंह, सुधीर सिंह, अन्नू सिंह, एवं लोजपा (रा) के पटना कार्यकर्ताओं और मुहल्ले के लोगों ने गुड्डू सिंह के आवास पर मंत्री रामकृपाल यादव का भव्य स्वागत किया. गुड्डू सिंह ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की.

वीर वसावन नगरवासियों ने जगह- जगह ढोल- नगाड़े व गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर मंत्री जी का स्वागत किया. मंत्री जी हाथ जोड़ कर, हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

गुड्डू सिंह ने बताया कि रामकृपाल यादव मंत्री बनाने के बाद पहली बार दानापुर के वीर वसावन नगर मोहल्ला में आए हैं अपने कार्यकताओं एंव मोहल्ला वासियों से मिलाने. हम लोगों ने उनका स्वागत ढोल- नगाड़े के साथ गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर किया.

भाजपा नेता शंकर सिंह ने कहा कि बहुत खुशी का दिन है हमलोग मिलकर मंत्री जी का वीर वसावन नगर मोहल्ला में स्वागत कर रहे है.