
पटना. आज दिनांक 6.12.2025 को उद्यमी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सामाजिक हित में एक कदम बढ़ाया गया,
ताकि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सभी कार्यकर्ताओं एवं

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब से गरीब व्यक्तियों के पास जुड़कर उन्हें केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से मिलने वाले उद्योग एवं रोजगार के फायदे को बताकर उन्हें अच्छे रोजगार की प्राप्ति को प्रेरित करेंगे।

साथ में उद्योग स्थापित करने हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न लोक जनकल्याणकारी योजनाओं जिसमें केंद्रीय एवं राज्य सरकार के द्वारा सब्सिडी दी जाती है, कैसे लिया जाए इस बात को लेकर सबों को समझाया जाएगा

और 15 जनवरी 2026 के बाद से हमारे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 19 विधायक के विधानसभा क्षेत्र जाकर उधम

प्रकोष्ठ अपना सिविर लगाकर अपने कार्यकर्ताओं एवं कमजोर वर्ग के लोगों को उद्योग एवं लोन संबंधी जानकारी दी जाएगी।आज उधम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय प्रदीप कुमार एवं कोर कमेटी के सभी मेंबरों के सहमति से शिवम कुमार सुमन को उधम प्रकोष्ठ का प्रदेश मीडिया प्रभारी सा प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया इस उपलब्धता के लिए माननीय संजय पासवान गन्ना मंत्री बिहार सरकार ने शिवम कुमार जी को भी बधाई दी।

प्रेस वार्ता में शामिल थे उधम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय से प्रदीप कुमार,

गौरव पोद्दार जी प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता, निभा नामृता प्रदेश उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।