
दानापुर विधायक रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू कुमारी ने बताई कि “राम भजन सिंह यादव के निधन से मैं अत्यंत दुखी हूं। वे वरिष्ठ नेता और दानापुर अनुमंडल रेड क्रोस के अध्यक्ष थे। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। इस दुख की घड़ी में हम सभी उनके साथ खड़े हैं।”

दानापुर रेड क्रोसे उपाध्यक्ष इश्तियाक़ अहमद ने कहा कि देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक, राम भजन सिंह यादव बिहार के उन कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों विशेष रूप से अनुसूचितजाती समाज के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे हमेशा जमीन और जनता से जुड़े रहे। मेरा भी उनसे बचपन से परिचय रहा। उनके निधन से मुझे बहुत दुख हुआ है। उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं”

सामाजिक कार्यकर्ता मौलवी हसन उर्फ़ मख्खन ने कहा कि राम भजन सिंह यादव हमारे सहयोगी थे। राम भजन सिंह यादव हमेशा जनता की भलाई के बारे में सोचते थे। सरकार अगर कोई भी गलत निर्णय जनता के लिए लेती तो उसके लिए वे सरकार से लड़ जाते और चक्का जाम कर देते वे किसी से डरने वाले व्यक्ति नहीं थे। सार्वजनिक जीवन और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे। समाज के लिए और दानापुर रेड क्रोसे संगठन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता बबन खान ने कहा कि बिहार ने अपना महान सपूत खो दिया है। एक जीवन जो संघर्ष था, एक नाम जो आंदोलन बना राम भजन सिंह यादव जी। उनकी विरासत हमारे विचारों, आंदोलनों और आत्मा में हमेशा जीवित रहेगी। विनम्र श्रद्धांजलि उस महापुरुष को, जिनके बिना दानापुर रेड क्रोस की कल्पना अधूरी है।
जबीना बेगम बताती है कि “समाज के जाने-माने दिग्गज नेता राम भजन सिंह यादव जी का इलाज के दौरान निधन हो जाने की खबर अति-दुखद थी। उनके पुत्र तथा पुत्री व उनके परिवार के साथ-साथ उनके समस्त समर्थकों एवं अनुयाइयों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कु़दरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे”। इस शोक सभा में अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।