
आज दानापुर हथियाकांध पंचायत के शिव चक गांव में स्थित जदयू कार्यालय में गुरुवार को आगामी विधानसभा चुनाव को तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता जयप्रकाश सिंह ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी दानापुर धीरज कुशवाहा ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य किए है, हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है, हमारी बेटियां उच्च शिक्षा, बड़े संस्थान में पढ़ाई नहीं कर पाती थी, मुख्यमंत्री इसके लिए एक योजना चलाकर उच्च विद्यालय के छात्राओं के बीच साइकिल दिलवाने का काम किए हैं। उन्होंने कहा कि यहां विपक्षी दलों के द्वारा जो भ्रम फैलाया जा रहा है वह कार्यकर्ता ग्रामीणों को स्पष्ट रूप से बताने का कार्य करें।

जैलेंद्र कुमार उर्फ़ मंटू सिंह ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी समेत अन्य मूलभूत सुविधा गांव-गांव पहुंच गई है। हर गांव, टोले को मुख्य सड़क से जोड़ा गया है। पूरे जिले में सड़क का जाल बिछा दिया गया है। इसके अलावा पुल, पुलिया का निर्माण भी बड़े पैमाने पर किया गया है।

मिडिया प्रभारी किशोर कुमार सिन्हा ने कहा कि 2005 से मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने हर जिले में विकास की गंगा बहाई है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि पेंशन योजनाओं की राशि 400 से बढ़ाकर 1100 की गई है तथा पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ सुनिश्चित किया गया है।

प्रमोद सिंह ने कहा कि बैठक में संगठन की मजबूती, पार्टी का विस्तार, राजनीतिक गतिविधि एवं पार्टी द्वारा किये जा रहे कार्यकलापों को लोगों के बीच पहुंचाने पर चर्चा की गयी।

मासूम अली ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को अधिकतम सीट दिलाने में सहयोग करें इस कार्यकर्ता संवाद में चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को विकास के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही है।

कार्यक्रम में वरिश्ठ नेता जय प्रकाश सिंह, प्रदेश महासचिव रणविजय सिंह, पटना नगर अध्यक्ष आसिफ कलाम साहब, अति पिछड़ा नेता शंकर पटेल, राज्य सहकार समिति सदस्य जितेंद्र पटेल, पटना महानगर उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, महासचिव किशोर कुमार सिंह, अशोक सिंह, सियाराम सिंह,मुकेश सिंह, केवलापति देवी, किशोर कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार, प्रमोद सिंह, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे.