दानापुर प्रखंड प्रमुख वंदना राय की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक

दानापुर. दानापुर प्रखंड कार्यालय सभागार में दानापुर प्रखंड प्रमुख वंदना राय की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई.  इस दौरान पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट खराब होने के मुद्दे पर सदन में शोर शराबा हुआ. गंगहारा पंचायत के मुखिया विजय कुमार स्कूल में मिड डे मिड भोजन बंद रहने का मुद्दे उठाई. स्कूल के क्षतिग्रस्त भवन को निर्माण करने का मुद्दा उठाया गया. प्राथमिक विद्यालय मकसदपुर के भवन निर्माण करने की मांग किया गया.

दियारा क्षेत्र के स्कूल का बीआरसी के कर्मी द्वारा नही किया जाता है. पानापुर में 1100 बीघा जमीन का सर्वे नहीं हुआ है. शिकारपुर में स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कराने की मांग किया गया. दियारा के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक नही जाते है. कई पंचायतों में नल जल योजना के तहत बोरिंग होने के बाद भी लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया नही करने का मुद्दा उठाया गया. प्रखंड कल्याण छात्रावास के लिए एक एकड जमीन को लेकर सीओ को पत्र भेजने को कहा गया है.

जमसौत मुखिया राजेंद्र बेलदार ने पंचायत सरकार भवन व कोथवा में पंचायत सरकार भवन निर्माण करने की मुद्दा उठाया गया है. राशन कार्ड बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन चालू करने की मांग किया गया है.

छठ पर्व को लेकर गंगा घाट व तालाबों में बैरिकेडिंग, चेनिंग रूम, रोशन की व्यवस्थ करने की मुद्दे उठाया गया है.

बैठक में बीडीओ विभेष आनंद, सीओ चंदन कुमार, पंचायती राज अधिकारी, मुखिया रविंद्र कुमार, राजेंद्र बेलदार, पंसस संतोष कुमार, शत्रुध्न चौधरी समेत आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *