दानापुर वार्ड नंबर 35 में नाली निर्माण में ठेकेदार और जेई की ओर से धांधली

दानापुर नगर परिषद् के वार्ड नंबर 34, 35 की जनता वार्ड पार्षद से यही चाहती है कि वार्ड सुन्दर व स्वच्छ दिखे नगर वासियों को आने जाने में दिक्कत न हो और गन्दगी न पनपे पाए और नाली निर्माण तेजी से हो. नगर पालिका की ओर से वार्डों में नाली, इंटरलॉकिंग जैसे कार्य तेजी से हो रहे हैं.

स्थानीय पारसनाथ जी ने बताया कि निर्माण कार्य संतोषजनक नहीं है। गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। नाली निर्माण में ठेकेदार की ओर से धांधली की जा रही है।  दानापुर नगर परिषद् के जेई किस प्रकार नक्सा बनाया है कि नाला अभी पूरा बना भी नहीं है और नाले का पानी बाहर निकल रहा है उसे ढकने का भी प्रयास किया गया है फिर भी पानी निकल रहा है.

पारसनाथ जी बताते हैं कि उनका प्याज की खेती होती है. बहुत शिकायत की पर आज तक कुछ नहीं हुआ. लाखोँ का फसल एक से दो दिन में बर्बाद हो जाएगा. उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत दानापुर नगर कार्यपालक पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को किया हूँ. अभी तक इस लाखोँ का नाला बना हुआ इसे कोई पदाधिकारी देखने भी नहीं आए. अब अंतिम उपाय डीएम साहब है उनके पास आवेदन देना है ताकि इस नाला निर्माण में हुई धांधली का सच्चाई पता चले.

दानापुर नगर परिषद् के वार्ड नंबर 34, 35 की जनता ने बताया कि ठेकेदार दबंग किस्म के होने के कारण कोई शिकायत सुनने को तैयार नहीं, कार्य मानक अनुसार नहीं हो रहा है फिर भी सभी अधिकारियों ने आंखें बंद कर ली है,  ठेकेदार  काम में भरपूर मनमानी कर रहे हैं। हजारों घर है वार्ड नंबर 34, 35 का पानी 2 फीट वाला नाला से पानी निकल जाएगा. जो स्थिति 9 नंबर का था वहीँ स्थिति यहाँ का हो जाएगा. इस पाइप से पानी कभी नहीं निकलेगा. आरसीसी नाला का निर्माण होना चाहिए.

जानकारी के लिए बता दें कि 14 लाख, 15 लाख करके तीन योजना बनाई गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *