एकल काव्य एकल नाट्य 12 वीं शृंखला आयोजन

मनेर : कविवर पुरुषार्थी कला मंच दाउदपुर शाहपुर पटना के 42 वां स्थापना दिवस एवं दिव्यकेतु संग लक्की की शादी की विशेष बधाई अवसर पर कृतिशेष श्री जानकी शरण सिंह मनोरमा देवी सभागार जीवरख न टोला मनेर पटना बिहार में राष्ट्रीय पाटलिपुत्र एकल काव्य नाट्य 12 वीं शृंखला का आयोजन अधिवक्ता संघ दानापुर के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव रंजन की अध्यक्षता में किया गया l पूर्व सैनिक संघ पटना ग्रामीण मनेर के अध्यक्ष कैप्टन अनंत विजय सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और कहा कि कैप्टन कुमार निरंजन ने अपने पुत्र तथा पुत्रबधु की शादी की विशेष बधाई अवसर पर काव्य गोष्टी, साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया है वस्तव में एक अनूठा अनुकरनीय है l इससे समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए l वरिष्ठ कवि लेखक कैप्टन कुमार निरंजन का एकल काव्य पाठ के साथ वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल कुमार सुमन द्वारा ” परमवीर मेजर शैतान सिंह.1962 ” नाटक की एकल प्रस्तुति की गई l अतिथि कवियों में राम किशोर पाठक, कैप्टन शिव नारायण अकेला,विकास कुमार शून्य, शिव दयाल संदर्शि, प्रेम कुमार, मृत्युंजय नारायण सिंह, वाशिफ् मसूद कटिहार, किरण कुमारी, धर्मवीर कुमार, कैप्टन गौतम प्रसाद आदि की कविता एवं गीत से श्रोता गण भाव विभोर हुए l

मौके पर S.V. M. स्कूल दाऊदपुर के प्राचार्य धनञ्जय कुमार, सुधीर भारती, वैजंती गुप्ता, सर्वानंद सिंह, अरुण आर्य, कैप्टन जनमेजय उपस्थित रहे l सभा का संचालन सचिव रंगकर्मी अनिल कुमार सुमन ने किया तथा आगत अतिथियों का धन्यवाद समाज सेवी उमेश कुमार सिंह ने दिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *