नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री स्थित सागर पैलेस प्रांगण में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की कार्यकर्ताओं की “कार्यकर्ता संवाद” आयोजित

दानापुर क्षेत्र के नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री स्थित सागर पैलेस प्रांगण में मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक “कार्यकर्ता संवाद” आयोजित की गई। कार्यकर्ता संवाद की बैठक की अध्यक्षता अरविन्द कुमार ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुशासन का सार, आप के द्वार अभियान को सफल बनाना और पार्टी को बूथ स्तर से मजबूत करना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए दानापुर विधानसभा प्रभारी धीरज कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी वर्गों के लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सामाजिक व आर्थिक विकास सुनिश्चित किया है।

प्रदेश सचिव रण विजय सिंह ने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि पेंशन योजनाओं की राशि 400 से बढ़ाकर 1100 की गई है तथा पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ सुनिश्चित किया गया है। मिडिया प्रभारी किशोर कुमार सिन्हा ने कहा कि 2005 से मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने हर जिले में विकास की गंगा बहाई है। पर्यावरण संरक्षण के लिए जल-जीवन-हरियाली योजना चलाई जा रही है। वहीं, पुरे बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सड़कों का जाल बिछाया गया है, जिससे आम जन को आवागमन में सुविधा मिली है।

इस कार्यक्रम का आयोजनजैलेंद्र कुमार उर्फ़ मंटू सिंह ने किया उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया था। इस योजना से महिलाओं को रोजगार के लिए सरकार आर्थिक सहायता देगी।

योजना के तहत आर्थिक सहायता के रुप में राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को इसी माह (सितंबर) से ही अपनी पसंद के रोजगार हेतु 10 हजार रुपये की राशि प्रथम किस्त के रुप में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत महिलाओं द्वारा रोजगार शुरु करने के बाद आकलन कर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता आवश्यकतानुसार दी जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि पेंशन योजनाओं की राशि 400 से बढ़ाकर 1100 की गई है।

मासूम अली ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को अधिकतम सीट दिलाने में सहयोग करें इस कार्यकर्ता संवाद में चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बूथ जीतना ही चुनाव जीतने की कुंजी है, इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और सक्रियता के साथ अपने क्षेत्र में कार्य करेगें।

कार्यक्रम में प्रांत से आए कार्यक्रम पदाधिकारी वरिश्ठ नेता जय प्रकाश सिंह, मुकेश सिंह इमानुदीन अंसारी साहब, अशोक सिंह केवलापति देवी, किशोर कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार, प्रमोद सिंह, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *