दानापुर. बारिश के दौरान पेड़ गिरने से ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया. दानापुर के SDO कोर्ट के पास एक सूखे पेड़ के गिरने से एक ऑटो और एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गया. यह घटना SDO कोर्ट के पास हुई थी. पेड़ पूरी तरह से सूख चुका था और अचानक गिर पड़ा था. गनीमत रही कि उस समय ऑटो में कोई सवार नहीं था.
SDO कोर्ट के बगल स्थित दीवार से सटा एक भारी-भरकम पेड़ टूट कर वहां लगा ऑटो रिक्शा पर गिर गया। उस समय ऑटो रिक्शा पर कोई सवारी नहीं थे जिससे किसी की जान नहीं गई.
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज आवाज के साथ एकाएक पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई। पेड़ का तना पहले दीवार से टकराया उसके बाद ऑटो रिक्शा पर गिर गया. SDO कोर्ट के पास इतनी बड़ी घटना हुई और घंटों तक शासन, प्रशासन कोई भी पदाधिकारी नहीं आया.