दानापुर. खगौल थाना क्षेत्र में एलिवेटेड रोड के समीप अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमनाथ पर गुरुवार को जानलेवा हमला किया गया, जिसमें दानापुर विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव का नाम सामने आया था। सिटी एसपी (पश्चिमी) अभिनव धीमान ने प्रेमनाथ के हमला कराने के पीछे विधायक के भाई का हाथ होने की आशंका व्यक्त की।
दानापुर विधायक रीतलाल यादव ने बताया कि मैं जनप्रतिनिधी हूँ और जब मैं नहीं रहता हूँ तो जनता अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं तब मेरा भाई ही जनता की समस्याओं का निदान करता है। उन्होंने बार बार कहा कि जनता की समस्याओं जब मेरा भाई सुन रहा होगा तब उसने फोन किया होगा। लेकिन किसी व्यक्ति पर गोली चला दे ये संस्कार मैंने नहीं दिया हैं और वह ऐसा कर ही नहीं सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सच्चाई की जांच हो। उन्हें बदनाम करने की कोई साजिद रची गई थी। कोर्ट से पिंकू यादव को स्टे आर्डर मिल गया है।