
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बिहार की प्रदेश टीम, अपने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में लोक भवन में बिहार के महामहिम राज्यपाल महोदय लेफ्टिनेंट जनरल सैय्यद अता हसनैन सेवानिवृत, पीवीएसएम, एवीएसएम, यूवाईएसएम, एसएम, वीएसएम के साथ, बिहार के पूर्व सैनिकों के मांगों को लेकर उपस्थित हुई। पटेज अध्यक्ष कर्नल एम पी सिंह तथा प्रदेश संयोजक श्रवण कुमार सिंह ने सूत्री मांगों का ज्ञापन महामहिम राज्यपाल महोदय को सौंपा और महामहिम से विस्तार पूर्वक चर्चा कर उन्हें सभी समस्याओं से अवगत कराया।
इस बैठक में विशेष रूप से जी जोशी बिहार एंड झारखंड विमेडियर अमित बेदी एवं राज्य सैनिक निदेशक ब्रिगेडियर मृगेट कुमार सेवानिवृत्त भी शामिल थे उनसे भी यय मशविरा लेकर महामहिम ने इन सभी मसलों को गंभीरता से सुनकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। बिहार के पूर्व सैनिकों से संबन्धित मुख्य मांगे निमन्वत है-
1. बिहार के सभी सरकारी नौकरियों में अन्य राज्यों के तर्ज पर पूर्व सैनिकों के लिए 10% का क्षैतिज आरक्षण,
2. बिहार के उत्च शिक्षा संस्थानों (कानून, मेडिकल, इंजीनियरिम एवं अन्य मैनेजमेंट कॉलेज) में पूर्व सैनिकों के आपित बच्चों के लिए 10% का आरक्षण,
3. जिला अधिकारी के नेतृत्व में सभी जिलों में अनुभवण समिति की बैठक में पूर्व सैनिकों को शामिल किया जाए और यह बैठक रेगुलर हो,
4. बीएमपी 16 की भर्ती प्रक्रिया को पुनः शुरू किया जाए यह बटालियन सिर्फ पूर्व सैनिकों के लिए है, पहचान खो रहा है।
5. पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के समस्याओं के लिए राज्य सरकार के द्वारा सभी जिलों में हेल्प डेस्क का गठन किया गया था। एक दो महीने में ही इसे बंद कर कागजों में कैद कर दिया गया। नियमित संचालन प्रभावी तरीके से सुनिधित किया जाए।
6. जमीन रजिस्ट्री स्टैंप शुल्क में अन्य राज्यों के तर्ज पर पूर्व सैनिकों के लिए 30 लाख तक रजिस्ट्री शुल्क माफ किया जाए।
7. सेवा में नौकरी के दौरान बनाए गए आर्म्स लाइसेंस का रीन्यूवल के साथ ऑडी रजिस्टर में इंट्री किया जाए। साथ ही पूर्व सैनिकों को नया लाइसेंस सुरक्षा व रोजगार के दृष्टिकोण से पथमिकता के आधार पर दिया जाये।
8. डायल 112 एवं सैप में भर्ती किए गए जवानों की नियुक्ति उनके अपने जिलों में की जाए।
9. अन्य राज्यों के तौर पर बिहार में भी ए. डब्ल्यूएच.ओ. के द्वारा सस्ते दर पर पूर्व सैनिकों को घर आवंटित किया जाए।
10. गुजरात राज्य के तर्ज पर बिहार में भी पूर्व सैनिकों के लिववर के कोटे को शुरू किया जाए।
इस बैठक प्रदेश अध्यक्ष कर्नल एम पी सिंह सेवा निवृत्त के नेतृत्व में हुई इसमें राज्य सैनिक निदेशालय के डायरेक्टर ब्रिगेडियर मृगेंद्र कुमार सेवानिवृत, डिप्टी डायरेक्टर कर्नल संतोष त्रिपाठी सेवा निवृत्त, बिहार झारखंड सब एरिया डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर अमित बेठी, प्रदेश संयोजक सह संगठन सचिव हवलदार श्रवण सिंह, प्रदेश महासचिव नायक हरेश पान्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष पीओ गोपाल मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष हवलदार मनोज चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष पीओ राकेश रंजन, प्रदेश विधि सलाहकार सार्जेंट धीरज कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष सूबेदार शैलेश कुमार, मगध प्रांत प्रभारी नायक बृजेश कुमार, पटना जिला अध्यक्ष हवलदार श्रीकेश उपाध्याय, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य हवलदार अरुण सिंह फौजी एवं दानापुर विगत विधानसभा प्रत्याशी हवलदार शैलेश कुमार धीरज इस मीटिंग में शामिल हुए।
यह मीटिंग ऐतिहासिक रहा महामहिम राज्यपाल महोदय ने हमारी मांगों को ध्यान से सुना और उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि आपकी मांगों को विचार कर सरकार द्वारा हल किया जायेगा। ज्ञात हो कि यह मीटिंग इसीलिए भी अतिमहत्वपूर्ण और ऐतिहासिक रूप से सफल रहा क्योंकि पहली बार बिहार के सर्वोच्च पद पर सुशोभित महामहिम राज्यपाल महोदय बिहार के इकलौते पूर्व सैनिक समाज का सक्रिय प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बिहार के साथ साथ सैनिकों के कल्याणकारी योजनाओं को देखने सुनने वाले संगठन एवं पदाधिकारियों को एक साथ बैठाकर सुना और जाना।
जानकारी के लिए बता दें कि सेवा परिषद बिहार राज्य एवं कैद दोनों सरकारों से मान्यता प्राप्त एकलौता संगठन है। पिछले दस वर्षों में अपने कठिन परिश्रम और सेवा भावना के साथ देश प्रदेश, कारपोरेट के विभिन्न स्तर पर बैठक कर अपने नाम सेवा परिषद के अनुरूप पूर्व सैनिक, कार्यरत सैनिकों, वीर नारियों, युद्ध विकलांगों की समस्या का निदान कराकर समाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए, उनके जीवन में खुशियों की रंग भरने का काम करता है और कटिबद्ध है। सेवा परिषद का मूलमंत्र है राष्ट्र प्रथम-सदैव एवं सर्वदा। हम अपने संगठन के मूलमंत्र और सेवा भावना से इसी तरह सेवानिवृत्ति के पश्चात् भी राष्ट्र निर्माण में अपना सामाजिक योगदान देकर तन, मन और धन से अपने जीवन के अंतिम सांस तक सेवा जारी रखेंगे।