गुड्डू सिंह की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम संम्पन्न हुआ, ‘मन की बात’ के 10 साल पूरे

दानापुर. आज गुड्डू सिंह की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव थे। उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को हम सभी पूरा करने में लगे हुए है आज भी हम लोग कई पेड़ पाटलीपुत्रा जंक्शन पर लगाए है।

महामंत्री मिथलेश तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जन सेवा के लिए जानी जाती है उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन है मतलब भारतीय जनता पार्टी का स्थापना ही हुआ है जन सेवा के लिए। पर्यावरण को बचाना है तो पेड़ लगाना है, एक पेड़ माँ के नाम।

गुड्डू सिंह जिला मंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का 114वें एपिसोड था और यह कार्यक्रम के 10 साल पूरे हो गए हैं। 2014 में 3 अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम की शुरूआत हुई थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि हम सभी को अपनी विरासत पर बहुत गर्व है। एक बार फिर हमारी प्राचीन कलाकृतियों की वापसी को लेकर बहुत चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘चकोर, पक्षी का जिक्र करते हुए कहा कि जिसके बारे में कहा जाता है कि वो सिर्फ वर्षा की बूंद ही पीता है। मन की बात’ में हमने देखा कि लोग भी चकोर पक्षी की तरह देश की उपलब्धियों को, लोगों की सामूहिक उपलब्धियों को, कितने गर्व से सुनते हैं।

संजय यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 10 साल पूरे हुए। उन्होंने कहा कि गुड्डू सिंह की अध्यक्षता में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विभिन्न पौध-रोपण कार्यक्रम में शामिल होकर पौधा रोपा।

अजित यादव ने कहा कि आज मन की बात के जरिये यह बताई गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी सरकार में भारत को करीब 300 प्राचीन कलाकृतियों को वापस लौटा दिया है। लौटाई गई कलाकृतियां टेराकोटा स्टोन, हाथी के दांत, लकड़ी, तांबे और कई कीमती चीजों से बनी हुई है। इनमें से कहीं तो कई 4000 साल पुरानी है।

इस मौके पर उपेन्द्र सिंह, कंचन, शशि सिंह, रंजन, डब्लू सिंह, टुनटुन सिंह,  कलेश रंजन, वीमन कुमार, मिथलेश शरण और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *