दानापुर. जिंदल स्टील पाइप और हार्डवेयर आर पी एस मोड़ के पास एक मात्र थोक और खुदरा विक्रेता है।

जिंदल स्टील पाइप और हार्डवेयर में विश्वकर्मा पूजा आयोजित किया गया। जिंदल स्टील पाइप और हार्डवेयर के परिवार के कर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा से निरतंर दूकान चलते रहने के साथ जिंदल परिवार राष्ट्र की सेवा में अपना लोहा मनवाते रहे आशीर्वाद मांगा। विश्वकर्मा पूजा में पारम्परिक लोकगीत का भी आयोजित किया गया था। लोगों ने लोकगीत का आनन्द लिया।

संतोष कुमार श्रीवास्तव बताते है कि जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड नई दिल्ली स्थित एक भारतीय स्टील कंपनी है। भारत में तीसरा सबसे बड़ा निजी इस्पात उत्पादक है और भारत में रेल का उत्पादन करने वाली एकमात्र निजी कंपनी है।

जिंदल स्टील पाइप और हार्डवेयर यह दानापुर का एक मात्र थोक और खुदरा विक्रेता का दूकान है।
उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा को प्रत्येक कार्मिक बंधु, जो औजारों से काम करते हैं, उन्हें विश्वकर्मा जी जिन्हें मूर्त स्वरूप भगवान मानते हैं। यह भी माना जाता है, कि उन्होंने विश्व की संरचना को कृति दी थी।